24 News Update उदयपुर, 2 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर (नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम) की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। प्रथम चरण के प्रवेश के बाद विभिन्न विषयों में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए 2 से 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की वरीयता सूची 10 जुलाई को महाविद्यालय के सूचना पट्ट एवं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय परिसर में वरीयता के आधार पर काउंसलिंग आयोजित होगी।महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर रखा है, वे भी अपने पूर्व आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। विषयवार रिक्त सीटों और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 दिन की देरी के बाद मेहरबान हुआ मानसून, राजस्थान में दस्तक, उदयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर शुरू सीमावर्ती धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई रोकने की मांग, नाजिया इलाही खान की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का ज्ञापन