24 News Update जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जयपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई करते हुए पट्टा संबंधी कार्य के बदले रिश्वत लेने के आरोप में एक जमादार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जबकि उसने परिवादी से कुल 2 लाख रुपए की मांग की थी।एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामसिंह यादव (28), पुत्र मूलचंद यादव, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर का निवासी है और जयपुर नगर निगम के हवामहल-आमेर जोन में पट्टा/लीज शाखा में जमादार के पद पर कार्यरत है। पट्टा जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वतपरिवादी ने एसीबी को शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता के नाम पट्टा जारी कराने का मामला लंबे समय से नगर निगम में लंबित है। कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं हो रहा था। आरोप है कि आरोपी जमादार ने फाइल आगे बढ़ाने और पट्टा जारी कराने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत सही मिलने पर बिछाया जालशिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। गुरुवार को परिवादी को 50 हजार रुपए लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत मांगने के मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल था या नहीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसआई भर्ती-2021 री-एग्जाम: हाईकोर्ट की बड़ी राहत, मूल परीक्षा में आवेदन करने वाले याचिकाकर्ताओं को भी मिलेगा मौका राजसमंद में दिलाई थी डमी कैंडिडेट को वनरक्षक की परीक्षा, एसओजी ने फर्जीवाड़े का किया पर्दाफाश