24 News Update नाथद्वारा/राजसमंद, 1 जुलाई। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने क्षेत्र में मुख्य पेयजल लाइनों से हो रहे अवैध जल कनेक्शनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जल शुल्क जमा कर वैध कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विधायक मेवाड़ ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा चोरी से लिए जा रहे अवैध कनेक्शन पूरे पेयजल वितरण तंत्र को प्रभावित करते हैं। इसका सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ता है, जो नियमों का पालन करते हुए पानी का उपयोग कर रहे हैं। अवैध कनेक्शनों के कारण कई बार वैध उपभोक्ताओं तक पर्याप्त दबाव और मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता।
उन्होंने बताया कि हाल ही में खमनोर क्षेत्र में पेयजल परियोजना का संचालन एवं संधारण कर रही एजेंसी की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है, जिसमें मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी चोरी करने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे अवैध कनेक्शन हटाने के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकाने जैसी घटनाएं भी हुईं।
श्री मेवाड़ ने कहा कि जल जीवन मिशन के साथ-साथ वे स्वयं भी विधायक निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नई पाइपलाइन, पानी की टंकियों और अन्य जल संरचनाओं के विकास से लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में अवैध तरीके अपनाना केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के अधिकारों का नुकसान है जो ईमानदारी से व्यवस्था का पालन कर रहे हैं।
विधायक ने आमजन से अपील की कि जल संरक्षण और जल व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, अवैध कनेक्शन नहीं लें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभाग को दें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading