जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर में दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ बिना तथ्यों के व्यक्तिगत और झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने भजनलाल शर्मा से इन आरोपों के समर्थन में तथ्य और दस्तावेज सार्वजनिक करने या 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है।गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि प्रदेश के जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में शिखर अग्रवाल से जुड़े विला खरीद मामले और अनंता कंपनी को दिए गए विशेष पैकेज को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देंगे। उनका आरोप है कि सरकार ने इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय उनके खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाकर मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की। अनंता पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री से सीधा सवालगहलोत ने कहा कि अनंता रिजॉर्ट को विशेष पैकेज दिए जाने को लेकर उनका सवाल अब भी कायम है। उन्होंने पूछा कि जिस निवेश बोर्ड की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई, उसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं तो इस फैसले में उनकी भूमिका क्या थी।उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच को लेकर भी सवाल उठाया। गहलोत ने कहा कि यदि मामला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड के निर्णय से जुड़ा है तो मुख्यमंत्री के अधीन आने वाली एसीबी इस मामले की कितनी स्वतंत्र जांच कर पाएगी। CBI जांच की मांग दोहराईपूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि सरकार इस मामले की जांच राज्य की एसीबी के बजाय केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रही है। गहलोत के अनुसार, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए बोर्ड के फैसले की निष्पक्ष जांच के लिए ऐसी एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए जो सीधे राज्य सरकार के नियंत्रण में न हो।गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के तथ्य और दस्तावेज प्रदेश की जनता के सामने रखने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री को 24 घंटे के भीतर माफी मांगनी चाहिए।गहलोत का यह बयान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री पर किए गए हमले के बाद सामने आया है। इसमें शर्मा ने कहा था कि सीएम व उनका परिवार खाद बीज की कालाबाजारी करता था। उन्होंने कहा कि जिस भाषा में उनसे बात की जाएगी उसी में जवाब भी दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन स्थगित: अब 23-24 दिसंबर को होगा आयोजन