जयपुर। राजस्थान सरकार ने दिवाली पर वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल राजस्थान के 6 जिलों में पटाखे चलाने की छूट सीमित रहेगी। यहां केवल दो दिन और रोजाना तीन घंटे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। वह भी सिर्फ प्रमाणित ग्रीन पटाखों के साथ। अन्य प्रकार के पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। QR कोड स्कैन करने के बाद ही खरीद सकेंगे पटाखे ग्रीन पटाखों के प्रत्येक पैकेट पर QR कोड होना अनिवार्य किया गया है। QR कोड स्कैन करने पर पटाखे के निर्माता, प्रमाणन और लाइसेंस से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। बिना QR कोड वाले पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। पटाखे केवल निर्धारित दुकानों से ही बेचे जा सकेंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पटाखों की बिक्री पर भी रोक रहेगी। अवैध बिक्री और भंडारण पर रहेगी निगरानीसरकार ने जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और आपूर्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी, जो दुकानों और गोदामों की जांच करेंगी। दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर पटाखे जब्त करने के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण के स्तर की रोजाना होगी जांचदिवाली के दौरान और उसके बाद राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा संबंधित जिला कार्यालय प्रदूषण के स्तर की रोजाना निगरानी करेंगे। इसके लिए नियमित रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों, दुकानदारों और पटाखा निर्माताओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा, 4 लोगों से 12 लाख की ठगी का आरोप, MD फोन बंद कर गायब, एसपी ने नहीं सुनी गुहार उदयपुर में तीसरे चरण में 64.94% मतदान, पुरुषों से 8.88% आगे रहीं महिलाएं; कल्याणपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग