24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं नगर कांग्रेस की ओर से शाहपुरा के चिकित्सकों का सम्मान किया गया। जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लादूलाल खटीक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय, आयुर्वेद चिकित्सालय तथा होम्योपैथिक चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकों का माला पहनाकर, गुलाब का फूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने समर्पण, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे समाज के उन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो दिन-रात मानव सेवा में जुटे रहते हैं।कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा करते रहने की कामना की गई।सम्मान समारोह में नगर पालिका के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद धाकड़, सरपंच भगवत सिंह मानक घुसर, अर्जुन सिंह राणावत, कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, प्रदेश सचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अतुल त्रिपाठी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, आनंद तिवारी, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, नाथू कोली, कुतुबुद्दीन, हंसराज धोबी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध जल कनेक्शन ईमानदार उपभोक्ताओं के अधिकारों पर प्रहार: विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ 2 करोड़ की अटल प्रगति पथ सड़क पर सवाल: उद्घाटन से पहले ही दरकी सड़क, जांच में अनियमितता के बाद अब लिपापोती के आरोप