24 News Update धौलपुर। चंबल के कुख्यात डकैत रहे जगन गुर्जर का बुधवार को उसके पैतृक गांव विभूतिपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में आसपास के गांवों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।जगन गुर्जर के तीनों भाई भी जेल से पैरोल पर बाहर आकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद भाई पप्पू गुर्जर और धौलपुर जेल में बंद लाल सिंह व पान सिंह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गांव पहुंचे। जगन के बेटे आसाराम ने पिता को मुखाग्नि दी। सुबह गांव पहुंचा शव, डेढ़ घंटे बाद पहुंचे भाईपोस्टमार्टम के बाद जगन गुर्जर का शव मंगलवार रात अजमेर से रवाना किया गया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे शव गांव विभूतिपुरा पहुंचा। इसके बाद घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब 9 बजे शव को श्मशान घाट ले जाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद पैरोल पर आए तीनों भाई पहुंचे, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई।अंतिम संस्कार में पहुंचे पप्पू गुर्जर ने अपने भाई की हत्या को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि जिस विष्णु जाट पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, वह ऐसा नहीं कर सकता। उनका दावा है कि विष्णु पहले जगन के कपड़े साफ करता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अंतिम संस्कार के बाद पप्पू गुर्जर को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल और लाल सिंह व पान सिंह को धौलपुर जेल भेज दिया गया। तीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। जेल में हुई थी जगन गुर्जर की हत्याजगन गुर्जर की सोमवार को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी। आरोप भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु जाट पर लगा है। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में तौलिये से गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। जगन गुर्जर करीब दो दशक तक चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रहा। उसके खिलाफ राजस्थान समेत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हत्या, अपहरण, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे 123 मामले दर्ज बताए जाते हैं। अंतिम संस्कार में राजस्थान के कई जिलों समेत मध्य प्रदेश के इलाकों से भी लोग पहुंचे। वहीं स्थानीय विधायक के शामिल नहीं होने को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टर्स डे पर डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी का सम्मान, समाजसेवा और चिकित्सा सेवा को सराहा अवैध जल कनेक्शन ईमानदार उपभोक्ताओं के अधिकारों पर प्रहार: विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़