खेरवाड़ा में सबसे कम 62.68 प्रतिशत मतदान, 310 बूथों में से 303 पर 50 से 85 फीसदी तक पड़े वोट उदयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में भी महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। उदयपुर जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समितियों के 62 वार्डों तथा जिला परिषद के 8 वार्डों में कुल 64.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.64 रहा, जबकि महिलाओं ने 69.52 प्रतिशत मतदान किया। यानी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से 8.88 प्रतिशत अधिक रही। चारों पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा मतदान कल्याणपुर में और सबसे कम खेरवाड़ा में दर्ज किया गया। तीसरे चरण में चारों पंचायत समितियों के 62 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2 लाख 58 हजार 155 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 1 लाख 33 हजार 106 पुरुष और 1 लाख 25 हजार 49 महिलाएं थीं। मतदान के दौरान कुल 1 लाख 67 हजार 650 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 80 हजार 714 पुरुष और 86 हजार 936 महिलाएं शामिल रहीं। आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति महिलाओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। कल्याणपुर में सबसे ज्यादा, खेरवाड़ा में सबसे कम मतदान पंचायत समिति वार आंकड़ों में कल्याणपुर 67.06 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। यहां 35 हजार 612 मतदाताओं में से 23 हजार 881 ने वोट डाला। इनमें 11 हजार 330 पुरुष और 12 हजार 551 महिलाएं शामिल थीं। यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.27 और महिलाओं का 72.06 प्रतिशत रहा। ऋषभदेव में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 67 हजार 215 मतदाताओं में से 44 हजार 865 ने मतदान किया। इनमें 21 हजार 821 पुरुष और 23 हजार 44 महिलाएं शामिल रहीं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 63.09 और महिलाओं का 70.62 प्रतिशत रहा। नयागांव में 70 हजार 369 मतदाताओं में से 45 हजार 648 ने वोट डाला। यहां मतदान प्रतिशत 64.87 रहा। इनमें 22 हजार 81 पुरुष और 23 हजार 567 महिलाएं शामिल थीं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.59 और महिलाओं का 69.47 प्रतिशत रहा। खेरवाड़ा में सबसे कम 62.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 84 हजार 959 मतदाताओं में से 53 हजार 256 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 25 हजार 482 पुरुष और 27 हजार 774 महिलाएं थीं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 58.07 और महिलाओं का 67.62 प्रतिशत रहा। 310 में से 303 बूथों पर 50 से 85 प्रतिशत मतदान चारों पंचायत समितियों में कुल 310 मतदान बूथ बनाए गए थे। इनमें से 303 बूथों पर 50 से 85 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ, जबकि 7 बूथों पर मतदान प्रतिशत 20 से 49 के बीच रहा। कल्याणपुर के 47 बूथों में से 46 पर 50 से 85 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि एक बूथ पर 20 से 49 प्रतिशत वोट पड़े। खेरवाड़ा के 103 बूथों में से 100 पर 50 से 85 प्रतिशत और 3 पर 20 से 49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नयागांव के 84 बूथों में से 81 पर 50 से 85 प्रतिशत तथा 3 पर 20 से 49 प्रतिशत मतदान हुआ। ऋषभदेव के सभी 76 बूथों पर 50 से 85 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। 26 से 59 साल के मतदाताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी आयु वर्ग के लिहाज से 36 से 59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक रही। इस वर्ग में कुल 93 हजार 324 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 48 हजार 539 पुरुष और 44 हजार 785 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 63 हजार 951 ने मतदान किया। इस वर्ग में 30 हजार 446 पुरुष और 33 हजार 505 महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में 66 हजार 27 मतदाता थे। इनमें से 42 हजार 615 ने मतदान किया। इस वर्ग में 19 हजार 725 पुरुष और 22 हजार 890 महिलाएं शामिल रहीं। 18 से 25 वर्ष के 52 हजार 163 मतदाताओं में से 26 हजार 544 ने वोट डाला। इनमें 14 हजार 119 पुरुष और 12 हजार 425 महिलाएं थीं। वहीं 60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के 46 हजार 641 मतदाताओं में से 34 हजार 540 ने मतदान किया। इनमें 16 हजार 424 पुरुष और 18 हजार 116 महिलाएं शामिल रहीं। दिव्यांग मतदाताओं ने भी निभाई भागीदारी मतदान प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। चारों पंचायत समितियों में 27 दृष्टिबाधित मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 19 ने सहयोगी की मदद ली, जबकि 8 ने बिना सहयोगी के मतदान किया। इसके अलावा चलने-फिरने में असमर्थ 179 मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 85 ने सहयोगी की मदद से और 94 ने बिना सहयोगी के वोट डाला। आरक्षित वार्डों में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा आरक्षित वार्डों के मतदान आंकड़ों में भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के एसटी आरक्षित वार्डों में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.23 और महिलाओं का 69.77 प्रतिशत रहा। महिला आरक्षित वार्डों में पुरुषों का मतदान 58.92 और महिलाओं का 68.92 प्रतिशत दर्ज किया गया। एससी आरक्षित वार्डों में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 59.63 और महिलाओं का 64.10 प्रतिशत रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में पटाखों पर सख्ती: NCR के 6 जिलों में सिर्फ 2 दिन और 3 घंटे आतिशबाजी की छूट, ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे