उदयपुर, 1 मई। उदयपुर जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर जेसीबी मशीन को हरियाणा में बेचने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। लोन की किश्तें भरने का भरोसा देकर ले गया जेसीबी पुलिस के अनुसार 13 जनवरी 2024 को प्रार्थी प्यारेनाथ पुत्र पुष्करनाथ निवासी रोयड़ा, थाना सायरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी जेसीबी मशीन नंबर RJ-27-EA-4642 को आरोपी जितेंद्र सिंह निवासी खेरवाड़ा ने खरीदने का सौदा किया था। आरोपी ने 2 लाख 50 हजार रुपए नकद दिए और बाकी बकाया लोन की 56 किश्तें, प्रत्येक 46,651 रुपए प्रतिमाह जमा कराने का भरोसा दिलाया। विश्वास में आकर प्रार्थी ने जेसीबी मशीन आरोपी को सुपुर्द कर दी। मशीन में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही थी। बाद में प्रार्थी को जानकारी मिली कि आरोपी ने मशीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है और खुद को फर्जी तरीके से उसका रजिस्टर्ड मालिक बताकर सौदा कर लिया। जब प्रार्थी ने जीपीएस लोकेशन जांची तो मशीन हरियाणा के नूंह जिले में मिली। इसके बाद गोगुंदा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। हरियाणा में ऊंचे दामों पर बेचते थे वाहन जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से जेसीबी मशीन या अन्य चारपहिया वाहन खरीदने के नाम पर एग्रीमेंट करते थे और लोन की किश्तें भरने का झांसा देकर वाहन अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद इन वाहनों को अपने साथियों के माध्यम से हरियाणा के नूंह क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाते थे। दो साल से फरार चल रहा था आरोपी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब दो साल से फरार आरोपी तोसिफ खान पठान पुत्र अफजल खान पठान निवासी सावा कजोड़पुरा, थाना शंभूपुरा, जिला चित्तौड़गढ़ को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पूरे मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थानाधिकारी श्याम सिंह, उपनिरीक्षक विनेश कुमार, कांस्टेबल दीपेंद्र एवं रोशन की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अपहरण कर फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने टॉप-10 वांछित को दबोचा ओगणा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार; अपहरण कर जंगल में ले जाकर की थी हत्या