24 News Update उदयपुर। मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा का उत्सव शुक्रवार को उस समय देखने को मिला जब सेंट एंथोनी सीनियर सेकण्डरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज, गर्व और उत्साह से सराबोर नजर आया, जहां 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा और जेसी डीसूजा ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उन शिक्षकों को भी सम्मान दिया गया, जिनके अथक प्रयास और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए।प्राचार्य विलियम डीसूजा ने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। वहीं जेसी डीसूजा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि सेंट एंथोनीज़ विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता रहा है। 12वीं में गर्गी पालीवाल बनी स्कूल टॉपरकक्षा 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्गी पालीवाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। छवि चंदवानी ने 96.8 प्रतिशत और मानसवी जैन ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।शुभम सिंह ने 96.2%, लोनी सुहालका ने 95.4%, काशिश कुमावत ने 94.8%, प्रसूनराज सिंह चौहान और आन्या गुप्ता ने 94.6%, ऋषिका सुराना और प्रियंश जैन ने 93.8%, खुशी शर्मा और परी विजयवर्गीय ने 93.6% अंक प्राप्त किए।दिविषा जारोली और ध्याना परमार ने 93.2%, हीरल विजयवर्गीय एवं प्रियराज सिंह राणावत ने 93%, प्रांजल शर्मा, प्रियंश देवानी और ध्वनि चौहान ने 92.8%, अनमोल जैन और विहान पांडे ने 92% अंक हासिल किए।इसके अलावा हीरल जैन, प्रथम माली, यशस्वी माहेश्वरी और नाम्या जैन ने 91.8%, नीलिमा जैन ने 91.6%, इहा बोकाडिया, अर्पिता खत्री और कनिका जोशी ने 91.4%, नमन नागौरी ने 91.2%, मानसवी चौहान और रोनक डामोर ने 91%, प्राची नागदा, हरित मेहता और ध्रुविशा व्यास ने 90.8%, नविष्ठा जैन, एकांशी जैन और गीतांशी सिंह रावत ने 90.6%, वृष्टि जैन और महिपाल सिंह ने 90.4% तथा सिद्धि वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में अन्वी मेहता ने मारी बाजीकक्षा 10वीं में अन्वी मेहता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृती भनावत ने 95.8%, यौगिक भटनागर ने 95.2%, गौरांग शाह और प्रांशु पालीवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।भाविनी भावसार और नव्या जैन ने 94.8%, नायोमी मेनारिया ने 94%, रुद्र प्रिया पालीवाल ने 93.4%, माही जैन और प्रभलीन कौर कालरा ने 93%, योगराज सिंह शक्तावत ने 92.8%, श्रेष्ठ सुमन ने 92.6%, रुपीन जैन और वांशी बडाला ने 92.4% अंक हासिल किए। अक्षांश जोशी ने 92%, गगन शर्मा, काव्या टाक, अंजलि असवानी और यथार्थ मीणा ने 91.8%, गर्व पगारिया, लोहिताक्ष पनेरी, प्रवर गुप्ता और प्रनीत सिंह सोलंकी ने 91.6%, अनुष्का झा ने 91.2%, सुभी मिश्रा और तन्वी जैन ने 91%, ध्रुवी गोकलानी और सृष्टि माहेश्वरी ने 90.8%, श्रद्धा शर्मा और अनिकेत माथुर ने 90.6%, याशिका जैन, जैनम जैन और अविशा अधोलिया ने 90.4%, हर्षिल सुखवाल ने 90.2% तथा दिव्या पालीवाल, इशानी लोहार और अगस्त्य भट्ट ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।समारोह के दौरान अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मंच से विद्यार्थियों की उपलब्धियों की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण अभिनंदन के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विनय क्रिकेट क्लब फाइनल में, अरावली क्लब को 5 विकेट से हराया, मीनाफ शेख का शतक भी नहीं बचा सका टीम को हार से करंट से गई ठेका कर्मचारी की जान, मॉर्च्युरी के बाहर पांच घंटे तक धरना, 12 लाख की आर्थिक सहायता निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त