24 News Update जयपुर। खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाने में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मालखाने के भीतर अचानक गोली चलने की तेज आवाज गूंज उठी। कुछ ही सेकंड में पुलिसकर्मी दौड़ते हुए अंदर पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। मालखाना इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल हरपाल सिंह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे और उनके सिर से लगातार खून बह रहा था।
बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल हरपाल सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मालखाने में अकेले हथियारों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली उनके सिर को चीरते हुए आर-पार निकल गई। हादसे के बाद थाने में हड़कंप मच गया।
साथी पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल हरपाल सिंह को मुंडावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज बहरोड़ स्थित पार्क हॉस्पिटल में चल रहा है।

डॉक्टर बोले- हालत बेहद नाजुक
पार्क हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. प्रदीप मलिक के अनुसार घायल हेड कॉन्स्टेबल को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच में सामने आया कि गोली सिर के दाईं ओर से घुसी और बाईं ओर से बाहर निकल गई। अस्पताल की मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार शुरू कर उन्हें ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी जया सिंह, डीएसपी लाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने थाने के मालखाने का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल, फुटप्रिंट और फिंगरप्रिंट सहित कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

हादसा या लापरवाही? हर एंगल से जांच
प्रारंभिक जांच में मामला हथियार जांच के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फायर तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर हथियार हैंडलिंग में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading