गलत इलाज से महिला की मौत का है आरोपी; नाम बदलकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में चला रहा था क्लिनिक 24 News Update जयपुर, 15 मई। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दुलाल बक्सी पुत्र चितरंजन निवासी विवेकानन्द पल्ली, थाना बनगांव जिला 24 परगना एन, पश्चिम बंगाल को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से दस्तयाब किया है। आरोपी फरारी के दौरान फर्जी झोलाछाप डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा था और ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। उप महानिरीक्षक पुलिस राशी डोगरा डूडी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल के सुपरविजन में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।zपश्चिम बंगाल से यूपी तक बदलता रहा ठिकानेएडीजी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी दुलाल बक्सी मूलतः पश्चिम बंगाल का निवासी है और बाड़मेर जिले के बायतु थाने में गैर इरादतन हत्या एवं भारतीय चिकित्सा अधिनियम के मामले में वर्ष 2012 से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठिकाने बदलता रहा।गलत इलाज से महिला की हुई थी मौतवर्ष 2012 में आरोपी ने बाड़मेर के बायतु बस स्टैंड के पास मां क्लीनिक नाम से दुकान खोल रखी थी और खुद को नामी डॉक्टर बताता था। इसी दौरान काकड़ों की ढाणी निवासी महिला मगीदेवी को बुखार होने पर उसने गलत इंजेक्शन और ग्लूकोज चढ़ा दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई, यह देख आरोपी परिजनों को दूसरी दवाई लाने का बहाना कर वहां से फरार हो गया। अस्पताल ले जाते ले जाते महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के गलत इलाज से पहले भी कई लोगों की तबीयत बिगड़ चुकी थी। इस मामले में फ़रार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी बाड़मेर द्वारा ₹25000 का इनाम रखा गया था।वांटेड क्रिमिनल्स की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह को सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद क्षेत्र के गांव आम्हाट में फर्जी डॉक्टर बनकर क्लीनिक चला रहा है। सूचना के आधार पर सीआईडी सीबी टीम ने कई गांवों में जाकर झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान की और तकनीकी व आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंची।पुलिस पर हमला करने की कोशिशइसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम थानाधिकारी बायतु डॉ मनोहर विश्नोई व उनकी टीम को साथ लेकर आरोपी के क्लीनिक पहुंची तो आरोपी दुलाल ने क्लीनिक में रखे औजारों से पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। शुरुआत में आरोपी ने अपना नाम दीपक बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान दुलाल बक्सी के रूप में स्वीकार कर ली।कार्रवाई में शामिल टीमहेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह कि आसूचना पर उपनिरीक्षक शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका और एएसआई शंकर दयाल शर्मा व कांस्टेबल सोहन देव यादव का सराहनीय सहयोग रहा, वहीं हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा की तकनीकी भूमिका रहीइसमे बायतु थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई, कांस्टेबल मांगीलाल एवं बीरमाराम का भी कार्रवाई में अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हथियार जांच के दौरान हुआ हादसा, सिर के आर-पार निकली गोली, हैड कांस्टेबल की हालत बेहद गंभीर पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने छोड़ी डीजल कार, ईवी वाहन से पहुंचे कार्यक्रम में