उदयपुर, 1 मई। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी पोपट उर्फ पप्पूलाल पारगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में झाड़ोल थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस तरह दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को झाड़ोल थाना क्षेत्र के तलाई निवासी अम्बालाल पुत्र राजमल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रार्थी ने बताया कि 14 मार्च को वह मोटरसाइकिल से गोराणा बाजार सामान खरीदने गया था। वहां उसकी मुलाकात परिचित भेरा उर्फ भेरिया वडेरा से हुई। भेरा उसे बहाने से अपने साथ ले गया, जहां पहले से 10-12 युवक मोटरसाइकिलों पर मौजूद थे। आरोपियों ने अम्बालाल को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा उसके साथ मौजूद साथियों बलवीर और मनीष को तलवार और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और उसके मोबाइल फोन से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के पिता को फोन कर उनसे भी फिरौती के रूप में रकम ट्रांसफर करवाई। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों— भेरा उर्फ भेरिया, विक्रम पारगी, जगदीश वडेरा को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पोपट उर्फ पप्पूलाल पारगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी व आसूचना तंत्र से मिली सफलता पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश की। आखिरकार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसका अपराध में शामिल होना सामने आया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के साथ हैड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र गवारिया, बालकृष्ण तथा सुखदेव की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीटू कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, श्रमिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प गोगुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन को हरियाणा में बेचने वाला दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार