24 News Update नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पेपर लीक विवाद के बाद अब अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए माना कि 3 मई को आयोजित NEET-UG-2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी हाल में गलत तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल सिस्टम में प्रवेश नहीं देने देना चाहती। उन्होंने कहा कि इसी जिम्मेदारी के चलते परीक्षा रद्द करने जैसा कठिन फैसला लेना पड़ा।

7 मई को मिला था गड़बड़ी का संकेत
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी। पूरे मामले की समीक्षा के बाद 12 मई को री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया।
अब NEET-UG का दोबारा आयोजन 21 जून, रविवार को किया जाएगा। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

छात्रों को राहत: मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम और पसंद का सेंटर
सरकार ने री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को कुछ विशेष राहत भी दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ समन्वय कर छात्रों के आने-जाने और सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित करेगी, ताकि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

5400 से ज्यादा सेंटरों पर हुई थी परीक्षा
3 मई को आयोजित NEET-UG-2026 परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कराई गई थी। इसके लिए 5400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के खुलासे ने पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

“कठिन लेकिन जरूरी फैसला”
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों के बावजूद आखिर यह चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने माना कि परीक्षा रद्द करना सरकार के लिए आसान निर्णय नहीं था, लेकिन पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों पर काम कर रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।

CBI की जांच तेज, अब तक 7 गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें राजस्थान से गिरफ्तार मांगीलाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार शामिल हैं।
इन सभी आरोपियों को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों को 7 दिन की CBI कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा पुणे से मनीषा वाघमारे और नासिक से धनंजय लोखंडे को भी गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने लोखंडे को 6 दिन की CBI रिमांड पर भेजा है। पेपर लीक की परतें खुलने के साथ अब देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading