उदयपुर, 1 मई। उदयपुर जिले की ओगणा थाना पुलिस ने युवक के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को प्रार्थी विरमचंद पुत्र मुरीलाल डूंगरी गमेती निवासी चौखलाबारा, थाना ओगणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार करण पुत्र छगन, सुनील पुत्र छगन, पंकज पुत्र भेरूलाल, प्रकाश पुत्र कावाराम और केशुलाल पुत्र मेरा निवासी अंबावी उसके घर पहुंचे।

प्रार्थी के अनुसार आरोपी हाथों में तलवार लेकर आए और उसके परिजन पिंटू को जबरन उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर सुनील ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया, जिससे वह डर गया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपियों ने पिंटू की हत्या कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ओगणा थाने में हत्या, अपहरण और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जंगल में ले जाकर की हत्या

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रामरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी करणलाल तथा प्रकाश उर्फ प्रवेश कुमार को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पिंटूलाल का चौखलाबारा गांव से अपहरण कर अंबावी के जंगल में ले जाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विस्तृत अनुसंधान जारी है।

हत्या के पीछे कारणों की जांच जारी

पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों, आपसी रंजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा पुलिस जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाधिकारी रामरूप मीणा, झाड़ोल थानाधिकारी उपनिरीक्षक फैलीराम, कांस्टेबल सोहनलाल, हिम्मतराम और शैतान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading