24 News Update जयपुर। राजस्थान में लंबित पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए राज्य चुनाव आयोग को पांच दिन के भीतर चुनाव की तारीख घोषित करने के निर्देश दिए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा और न्यायमूर्ति संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने कहा कि सोमवार तक चुनाव कार्यक्रम की जानकारी अदालत को दी जाए।
सुनवाई के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह तथा ओबीसी आयोग के सदस्य सचिव अदालत में उपस्थित रहे। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयुक्त से नाराजगी जताते हुए कहा, “आप क्यों चाहते हैं कि हम आपके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करें?”
इस पर चुनाव आयुक्त ने अदालत को बताया कि आयोग की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से आरक्षण का वर्गीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वार्डों की लॉटरी निकालकर आयोग को सौंप देती है तो आयोग दो दिन के भीतर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
हाईकोर्ट ने ओबीसी आयोग से भी जवाब तलब करते हुए पूछा कि 9 मई 2025 को तीन माह के लिए गठित किए जाने के बावजूद आयोग ने अब तक अपनी रिपोर्ट क्यों प्रस्तुत नहीं की। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि आयोग से काम नहीं हो रहा है तो स्पष्ट रूप से मना कर देना चाहिए।
कोर्ट ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिया कि सोमवार तक यह बताया जाए कि वार्डों की लॉटरी कब निकाली जाएगी, जबकि ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा बताए।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 मई को दिए अपने आदेश में राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को 31 जुलाई तक प्रदेश में पंचायत एवं निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading