24 News Update जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शमा्र ने शुक्रवार को एक नई पहल करते हुए डीजल कार की जगह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से सफर किया। मुख्यमंत्री सीएमओ से जवाहर सर्किल स्थित एक निजी होटल में आयोजित राजस्थान एनर्जी कॉन्क्लेव में ईवी कार से पहुंचे।कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया है, जो “राष्ट्र प्रथम” की भावना को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं तथा समय-समय पर इसमें और सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि 140 करोड़ देशवासी थोड़ी-थोड़ी भी ईंधन बचत करें तो इससे लाखों बैरल तेल आयात कम हो सकता है और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि “ऊर्जा बचाना भी ऊर्जा पैदा करने के समान है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार संसाधन अधिक उपलब्ध होने पर उनका उपयोग भी अधिक होने लगता है, लेकिन अब जरूरत जिम्मेदारी के साथ संसाधनों के उपयोग की है।सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों का सोच-समझकर उपयोग करें, अनावश्यक यात्राओं से बचें और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ें। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।मुख्यमंत्री ने राजस्थान की जनता से प्रधानमंत्री के इस संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सुरक्षा काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी घटा दी थी। पहले उनके काफिले में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित 14 से 16 वाहन शामिल रहते थे, लेकिन हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उनके काफिले में केवल 5 गाड़ियां ही नजर आईं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी फिजूलखर्ची रोकने और ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीआईडी सीबी की बड़ी कार्रवाई: 14 साल से फरार 25 हजार का इनामी मोस्ट वाण्टेड उत्तरप्रदेश से दस्तयाब, झोलाछाप डॉक्टर बनकर काट रहा था फरारी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदल रही गोटन रेलवे स्टेशन की तस्वीर