24 News Update जयपुर। शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गई। पुलिस ने सभी को सोमवार को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया था। अदालत से 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिलने के साथ ही उन्हें छह महीने तक शांति बनाए रखने के लिए पाबंद भी किया गया है।

विधायपुरी थाने से बाहर आते ही आरोपियों का उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारेबाजी करते हुए उन्हें बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों में शामिल कुछ युवक प्रदर्शन देखने पहुंचे थे, जबकि एक आरोपी निकेत खुद कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

घटना सोमवार को उस समय हुई थी जब शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। मौके पर धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की थी।

आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता बसंत पारीक का कहना है कि उनके मुवक्किल प्रदर्शन देखने पहुंचे थे और विचारधारा को लेकर विवाद बढ़ने पर झगड़ा हो गया। उनके अनुसार निकेत, जो स्वयं पार्टी से जुड़ा हुआ है, विवाद के दौरान मारपीट में शामिल हो गया था।

इस बीच अभिजीत दीपके ने हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस घटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों की भूमिका रही और जब भी कोई व्यक्ति सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाता है, तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पांच युवकों में तीन जयपुर, एक सीकर और एक जोधपुर का रहने वाला है। इनमें दो एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं, दो रोजगार की तलाश में हैं और एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। तीन आरोपी आपस में पहले से परिचित बताए गए हैं, जबकि दो अन्य का उनसे कोई सीधा संबंध नहीं था।

वहीं, आरोपियों के साथियों ने दावा किया कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ बातों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। दूसरी ओर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और उसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading