सवीना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में 27 वर्षीय सतीश परमार गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल उदयपुर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में सवीना थाना पुलिस ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश परमार (27) पुत्र मनोहरलाल निवासी ग्राम पातली कुनाली, थाना दोवड़ा, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे हुई, जब नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता की बहन ने सवीना थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। तकनीकी लोकेशन और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और बालिका की सुरक्षित बरामदगी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की लोकेशन खंगालनी शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी के मध्यप्रदेश में होने का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने उसका पीछा शुरू किया और करीब 500 किलोमीटर तक लगातार तलाश करते हुए मध्यप्रदेश में उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी सतीश परमार को हिरासत में लेकर उदयपुर लाया गया। पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा पुलिस के मुताबिक अनुसंधान में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका कार्रवाई में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक लालसिंह चौहान, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह (1959), कांस्टेबल मांगीलाल (1096) और राजेन्द्र प्रसाद (1038) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रम्प ने AI तस्वीर से जेंसन हुआंग पर कसा तंज, लाल ब्रा लहराते दिखे एनवीडिया CEO सवीना पुलिस की तीन अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; लाल मगरी में छुरी लेकर घूम रहा 18 वर्षीय युवक भी पकड़ा