24 News Update जयपुर। साइबर फ्रॉड से बैंक ग्राहकों को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट सुरक्षा के नए नियम लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत बैंकिंग एप में ‘स्टॉप स्विच’ नाम का इमरजेंसी बटन मिलेगा। खाते के हैक होने या धोखाधड़ी का संदेह होने पर ग्राहक इसे सक्रिय कर खाते से नए डिजिटल भुगतान और निकासी रोक सकेंगे। इसके अलावा ग्राहक खुद तय कर पाएंगे कि एक बार में, किसी व्यक्ति को या पूरे दिन में अधिकतम कितनी रकम ट्रांसफर की जा सकेगी। स्टॉप स्विच से तुरंत रुकेगा नया भुगतान खाते में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर ग्राहक एक क्लिक से स्टॉप स्विच चालू कर सकेंगे। इससे नए भुगतान, नए ऑटो-डेबिट मैंडेट और किसी नए एप पर UPI रजिस्ट्रेशन पर रोक लग जाएगी। हालांकि खाते में पैसे आना जारी रहेगा। पहले से चल रही लोन EMI, पुराने ऑटो-डेबिट और बैंक शुल्क की कटौती भी होती रहेगी। दोबारा भुगतान शुरू करने के लिए बैंक का वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। ग्राहक खुद तय करेंगे ट्रांसफर की सीमा नए नियमों के तहत ग्राहक एक ट्रांजैक्शन, किसी खास व्यक्ति या पूरे दिन में भेजी जाने वाली रकम की सीमा निर्धारित कर सकेंगे। मसलन, किसी व्यक्ति को रोजाना अधिकतम 20 हजार रुपए भेजने की लिमिट लगाई जा सकेगी। ग्राहक यह भी तय कर सकेंगे कि दिन के किस समय कौन-सा पेमेंट चैनल बंद रखना है। नए बैंक खाते में डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरुआत में बंद रहेगी और ग्राहक की मंजूरी के बाद ही चालू होगी। बड़े भुगतान पर ट्रस्टेड पर्सन की मंजूरी RBI के प्रस्ताव में ‘ट्रस्टेड पर्सन’ फीचर भी शामिल है। इसके तहत ग्राहक 18 साल या उससे अधिक उम्र के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को नामित कर सकेंगे। तय सीमा से अधिक रकम ट्रांसफर करने पर उस व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होगी। उसे जवाब देने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। मंजूरी नहीं मिलने या तय समय में जवाब नहीं देने पर भुगतान रुक जाएगा। सुविधा शुरू करने से पहले 24 घंटे का कूलिंग पीरियड भी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूखे की मार झेल रहे किसानों को 17 हजार रुपए तक मुआवजा, 15 जिलों की 92 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित