डाकन कोटड़ा, फांदा-तितरड़ी और शांति नगर में दबिश, अवैध शराब व धारदार हथियार जब्त उदयपुर। शहर में अवैध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सवीना थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध देशी महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपियों और धारदार छुरी लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से अवैध शराब और धारदार हथियार जब्त किए हैं। गिरफ्तार युवकों में एक 18 वर्षीय युवक भी शामिल है, जो लाल मगरी के शांति नगर क्षेत्र में छुरी लेकर घूम रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की ओर से अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के निर्देशन में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में गश्त और मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। डाकन कोटड़ा में शराब बेचते किशनलाल गिरफ्तार पुलिस ने पहली कार्रवाई डाकन कोटड़ा क्षेत्र में की। यहां अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेच रहे किशनलाल मीणा (33) पुत्र मांगीलाल मीणा निवासी डाकन कोटड़ा, फला मजरा वीडा, थाना सवीना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी शराब जब्त की। फांदा-तितरड़ी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई दूसरी कार्रवाई फांदा-तितरड़ी और डाकन कोटड़ा क्षेत्र में दबिश देकर की गई। पुलिस ने यहां अवैध देशी महुआ शराब बेचने के आरोप में मोतीलाल उर्फ रूपलाल गमेती (50) पुत्र जग्गाजी निवासी फांदा, थाना सवीना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी अवैध देशी महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। लाल मगरी में छुरी लेकर घूम रहा था युवक तीसरी कार्रवाई लाल मगरी के शांति नगर क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार रोशनलाल मीणा (18) पुत्र दल्ला मीणा निवासी शांति नगर, लाल मगरी धारदार छुरी लेकर घूम रहा था। उसके इस तरह हथियार लेकर घूमने से आमजन में भय पैदा होने और किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर छुरी जब्त की और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम में ये रहे शामिल तीनों कार्रवाइयों में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सज्जन सिंह, हेड कांस्टेबल भानूप्रकाश और हेड कांस्टेबल सहदेव शामिल रहे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और हथियारों की उपलब्धता से जुड़े अन्य लोगों एवं नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 500 किलोमीटर तक पीछा कर एमपी से पकड़ा नाबालिग को ले जाने वाला आरोपी, पीड़िता को भी सुरक्षित छुड़ाया