24 News update बेंगलुरु। परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास से बरामद मोबाइल फोन और पेन ड्राइव की फोरेंसिक जांच में आपत्तिजनक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज की फाइलें मिली हैं।क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को जेल में छापा मारकर रेवन्ना को मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा था। इस दौरान मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की गई। जेल नियमों के मुताबिक कैदी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कैदी की सुविधाएं कम की जा सकती हैं, उसे अलग सेल में रखा जा सकता है और अतिरिक्त सजा भी दी जा सकती है। जेल में मोबाइल की ब्लैक मार्केटजांच में सामने आया कि बाहर 10 हजार रुपए का फोन जेल के अंदर 75 हजार से 2 लाख रुपए तक में बेचा जा रहा था। पुलिस को शक है कि जेल स्टाफ की मिलीभगत से मोबाइल और सिम कार्ड कैदियों तक पहुंचाए गए। पिछले आठ महीनों में इस जेल से 300 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।जेल में लगा जैमर सिस्टम करीब 15 साल पुराना 2G नेटवर्क पर आधारित है, जबकि बाहर 5G नेटवर्क चल रहा है। इसी तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कैदी मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि ज्यादातर सिम कार्ड आंध्र प्रदेश में एक्टिवेट किए गए थे। 9 गिरफ्तार, वार्डर पर आरोपजेल में मोबाइल और सिम पहुंचाने के तीन मामलों में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेल वार्डर श्रीनिवास नाइक पर 12 मोबाइल फोन अवैध रूप से अंदर पहुंचाने का आरोप है, जबकि चीफ वार्डन विजय कुमार की भूमिका भी जांच में सामने आई है।रेवन्ना, JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह नौकरानी से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अप्रैल 2024 में उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली महिला ने कई बार यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रज्वल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटते समय उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो क्लिप और राजनीतिक असरपिछले साल प्रज्वल के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से उम्मीदवार रहे प्रज्वल आरोपों के चलते चुनाव हार गए और JDS ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदसौर में दर्दनाक हादसा: चेहरे में आर-पार घुसा सरिया, गंभीर हालत में रतलाम रेफर जयसमंद रोड स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग, नाम ‘सलूंबर सिटी’ करने का प्रस्ताव