24 News Update मंदसौर। जिले के गरोठ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ढाबे पर काम करने के बाद घर लौट रहे 50 वर्षीय परमानंद कथिरिया निर्माणाधीन पुलिया के पास लगे बैरिकेड के साथ नीचे गिर गए। हादसे में करीब साढ़े तीन फीट लंबा लोहे का सरिया उनकी आंख के पास से चेहरे में घुसकर कान के पीछे से बाहर निकल गया। परमानंद रात करीब 10 बजे बस से सीतामऊ पहुंचे और पैदल घर जा रहे थे। पुलिया के पास बैरिकेड लगा था। जैसे ही उन्होंने सहारा लिया, बैरिकेड सहित नीचे गिर पड़े और वहां पड़ा सरिया उनके चेहरे में आर-पार हो गया। हादसा घर से महज आधा किलोमीटर पहले हुआ। लोग हैरान, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गयाचेहरे में सरिया फंसा देख मौके पर पहुंचे लोग स्तब्ध रह गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंदसौर जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टरों ने सरिया निकालने की कोशिश तक नहीं की। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रीति मानावत की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक बाहरी उपचार किया और फिर मरीज को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सरिया आंख के पास से घुसकर चेहरे के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाते हुए कान के पीछे से बाहर निकला था। वहां 5 से 6 इंच लंबा गहरा घाव हो गया। बेटे ने बताया— घर से आधा किमी पहले हादसापरमानंद के बेटे प्रवीण ने बताया कि पिता गरोठ में मामा के ढाबे पर काम करते हैं। शुक्रवार रात वे बस से सीतामऊ पहुंचे और पैदल घर लौट रहे थे। पुलिया के पास बैरिकेड का सहारा लेते ही वे गिर गए और सरिया चेहरे में घुस गया। मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज के बाद रात करीब 1 बजे परमानंद को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रवाना करते समय भी उनके चेहरे में सरिया फंसा हुआ था। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुभाष चंद्रा समेत 4 पर 1,322 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का केस, CBI ने दर्ज की FIR बेंगलुरु जेल में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से पोर्न वीडियो मिलने की पुष्टि