24 News Updae मुंबई। जयसमंद रोड रेलवे स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुंबई राजस्थान परिवहन सेवा संघर्ष समिति ने पहल की है। समिति के संयोजक एवं भाजपा नेता मोहनलाल जैन कावा ने राजस्थान सरकार, रेल मंत्रालय और क्षेत्रीय सांसदों को पत्र भेजकर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं।पत्र में कहा गया है कि सलूंबर को जिला घोषित किए जाने के बाद जयसमंद रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘सलूंबर सिटी’ किया जाना चाहिए। समिति ने स्टेशन के आर्थिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्टेशन से करीब ₹14.6 लाख की वार्षिक आय हुई है। ऐसे में क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए स्टेशन के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है।समिति ने उदयपुर-दादर पश्चिम बांद्रा-उदयपुर ट्रेन संख्या 22901 के संचालन का विस्तार करते हुए इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की है। साथ ही अहमदाबाद, डूंगरपुर, जयसमंद रोड, मावली, चित्तौड़गढ़ अथवा भीलवाड़ा तक इस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा गुजरात मेल ट्रेन संख्या 12907/12908 का अहमदाबाद से आगे विस्तार करने की मांग भी पत्र में की गई है।जयसमंद क्षेत्र के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए समिति ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की मांग की है। इनमें पार्किंग व्यवस्था का विस्तार, स्कूटर एवं अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त स्टैंड, प्लेटफॉर्म पर स्टॉल की सुविधा तथा यात्रियों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं का विकास शामिल है।मोहनलाल जैन कावा ने कहा कि जयसमंद रोड स्टेशन मेवाड़ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है। स्टेशन पर सुविधाओं और रेल सेवाओं का विस्तार होने से स्थानीय यात्रियों के साथ पर्यटकों तथा रोजगार के सिलसिले में आवागमन करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेंगलुरु जेल में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से पोर्न वीडियो मिलने की पुष्टि DFC ने रचा नया रिकॉर्ड: एक दिन में 927 मालगाड़ियों का इंटरचेंज, किशनगढ़ बालावास पर भी टूटा पुराना आंकड़ा