24 News Update बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलते ही बड़ा हादसा सामने आया। एक कक्षा की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना छुट्टियों के दौरान हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पूरे विद्यालय भवन की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि अब एक भी कमरा बच्चों के बैठने लायक नहीं बचा है।सोमवार सुबह स्कूल स्टाफ जब कक्षाओं के ताले खोलने पहुंचा तो कक्षा संख्या-7 की छत की करीब 10 पट्टियां टूटी हुई नीचे गिरी मिलीं। मलबा कक्षा में रखी टेबल-कुर्सियों पर गिरने से फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। यदि यह हादसा स्कूल समय के दौरान होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।प्रधानाचार्य ने बताया कि केवल एक कक्षा ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय भवन की हालत बेहद खराब है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल खुले मैदान में पेड़ों की छांव के नीचे पढ़ाई कराने का निर्णय लिया गया है। घटना की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पहले ही स्कूल भवन को जर्जर और असुरक्षित घोषित कर चुका था। इसके बावजूद भवन की मरम्मत या नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब अन्य कमरों की छतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं और वे कभी भी गिर सकती हैं।घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग से तत्काल नए विद्यालय भवन का निर्माण कराने तथा तब तक बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चलती ट्रेन पर बोतल फेंक मोबाइल लूटा, युवक ने चेन खींची और जान जोखिम में डालकर 1 किमी पीछा कर दबोचा स्वच्छ कार्यालय अभियान के तहत आयुर्वेदिक औषधालय में सफाई, औषधीय पौधे लगाए