24 News Update अजमेर। चलती ट्रेन में मोबाइल लूट की एक फिल्मी वारदात रविवार को अजमेर में सामने आई। अजमेर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक का मोबाइल झपटकर बदमाश भाग निकले। युवक ने बिना देर किए चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और चलती ट्रेन से छलांग लगाकर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। घायल होने के बावजूद उसने करीब एक किलोमीटर तक दौड़ लगाकर स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला और एक पुरुष आरोपी को पकड़ लिया।घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे अलवर गेट क्षेत्र में हुई। दौसा निवासी दीपक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल में लाइव लोकेशन देख रहे थे। इसी दौरान ट्रैक के पास मौजूद बदमाशों ने उन पर पानी की बोतल फेंकी। बोतल हाथ पर लगने से मोबाइल नीचे गिर गया, जिसे उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए।मोबाइल लूटते ही युवक ने ट्रेन में चेन पुलिंग करवाई और ट्रेन से नीचे कूद गया। बदमाश पहले झाड़ियों में छिप गए और फिर मोबाइल एक महिला और पुरुष साथी को सौंप दिया, लेकिन युवक ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार राजा सर्किल स्थित जीसीए-1 ब्रिज के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से पीड़ित का मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल फोन और एक कीमती घड़ी बरामद हुई।पहले अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना रेलवे क्षेत्र की होने के कारण आरोपियों और बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूरे गिरोह और लूट की अन्य वारदातों की जांच में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रूपम गोल्ड लूटकांड का बड़ा खुलासा: बिहार से बरामद हुए 30 लाख, मास्टरमाइंड समेत सात आरोपी गिरफ्तार स्कूल खुलते ही गिर गई कक्षा की छत, जर्जर भवन के चलते अब पेड़ों की छांव में पढ़ेंगे बच्चे