24 News Update जयपुर, 16 जून। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़े फर्जी डिग्री और मार्कशीट रैकेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रितेश कुमार सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है और लंबे समय से फरारी काट रहा था।
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि रितेश कुमार अपनी संस्था पीआर ग्रुप ऑफ एजुकेशनल सर्विसेज, लखनऊ के माध्यम से स्थानीय दलालों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर विभिन्न विश्वविद्यालयों की बैक डेट में फर्जी डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराता था। जांच में सामने आया है कि इस तरीके से हजारों अभ्यर्थियों को कथित रूप से अवैध लाभ पहुंचाया गया।
एसओजी के अनुसार अप्रैल 2025 में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, चूरू से जुड़े मामले में कार्रवाई की भनक लगते ही रितेश अपना संस्थान छोड़कर फरार हो गया था। लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर एसओजी टीम ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने विभिन्न विश्वविद्यालयों की बैक डेट में फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार करवाकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई थीं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले दो वर्षों से देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के अलावा नेपाल के धार्मिक स्थलों पर भी छिपकर रह रहा था।
यह मामला शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा है, जिसमें कई अभ्यर्थियों द्वारा दलालों की मिलीभगत से बैक डेट में डिग्री हासिल कर चयनित होने की शिकायत पर वर्ष 2024 में एसओजी ने प्रकरण दर्ज किया था। अब तक की जांच में एसओजी ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चूरू और जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) के चांसलर, संचालक, पूर्व रजिस्ट्रार समेत 20 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसओजी अब रितेश कुमार से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क, दलालों और फर्जी डिग्री हासिल करने वाले अन्य अभ्यर्थियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading