24 News update जयपुर, 15 जून। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना हर्षवर्धन मीणा के भाई पुष्पेंद्र कुमार मीणा (34) को गिरफ्तार किया है। दौसा के सदर क्षेत्र निवासी आरोपी को रविवार को हिरासत में लिया गया और फिलहाल पांच दिन के पुलिस रिमांड पर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एसआई भर्ती परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्नपत्र के लिए 45 लाख रुपये का सौदा किया गया था। आरोप है कि हर्षवर्धन मीणा के निर्देश पर उसके भाई पुष्पेंद्र कुमार ने रुपये देने वाले अभ्यर्थी को लीक हुआ सॉल्वड पेपर पढ़ाया था, ताकि वह परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सके।जांच के अनुसार पेपर लीक का सौदा हर्षवर्धन मीणा ने स्वरूपचंद मीणा के साथ किया था। इसके बाद स्वरूपचंद के बेटे बृजेश कुमार मीणा को पुष्पेंद्र के माध्यम से परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पढ़ाए गए। इसका परिणाम यह रहा कि बृजेश ने लिखित परीक्षा में हिंदी विषय में 200 में से 116.23 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 126.01 अंक प्राप्त किए। हालांकि लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद वह शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में सफल नहीं हो सका।एसओजी ने इसी मामले में 11 जून को बृजेश कुमार मीणा को भी गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार अब तक इस बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण में कुल 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुष्पेंद्र कुमार का नाम इससे पहले भी एक अन्य भर्ती घोटाले में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में राजस्व अधिकारी ग्रेड-2 एवं अधिशासी अधिकारी ग्रेड-4 (ईओ-आरओ) भर्ती परीक्षा में जन्मतिथि में हेरफेर कर डमी अभ्यर्थी बैठाने के आरोप में अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज है। उस समय वह दौसा में फायरमैन चालक के पद पर कार्यरत था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, हजारों फर्जी डिग्री-मार्कशीट बांटने का आरोप शिक्षा व्यवस्था के विरोध प्रदर्शन में हंगामा: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों की कर दी पिटाई