ICAR की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल राजस्थान के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के संघटक महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए ICAR-AIEEA (PG)-2026 और AICE-JRF/SRF (Ph.D)-2026 की परीक्षा में शामिल हुए राजस्थान के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जी.एल. मीना ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpuat.ac.in से प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में हर 1000 लोगों पर 829 पशु, उदयपुर में संख्या 940 एमपीयूएटी में 600 नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई पारी, राष्ट्रसेवा और संस्कारों का दिया संदेश