चारभुजाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि,शांति और खुशहाली की प्रार्थना की
कविता पारख
News Update निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिनोता स्थित श्री चारभुजा मंदिर परिसर में कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
श्री चारभुजा जी, श्री राजाधिराज पाटेश्वर महादेव जी, श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर पर कलश एवं ध्वजा चढ़ाई गई एवं श्री चरण सेवक की स्थापना की गई। कार्यक्रम से पूर्व समस्त ग्रामवासी बिनोता द्वारा दिनांक 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया तथा श्री चारभुजा मंदिर पर कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवम् पंच कुण्डीय महायज्ञ हवन इत्यादि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर श्री चारभुजाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। श्री भागवत कथा वाचक व्यास पीठासीन शास्त्री श्री उमेश कुमार जी शर्मा व्यस व्याकरण एवम् देवाचार्य जीरन मध्य प्रदेश से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
प्रारम्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित गोपाल लाल आंजना, निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी के चारभुजा जी मंदिर पर पहुंचने पर आयोजन समिति सदस्य रामचंद्र सुथार, बिहारीलाल सुथार, प्रकाश तोतला, सहित ग्रामवासी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं श्रृद्धालु उपस्थित थे।

