24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानरवा थाना पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपकारागृह कोटड़ा भेज दिया गया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजना सुखवाल और कोटड़ा वृत्ताधिकारी डूंगरसिंह चूंडावत के सुपरविजन में पानरवा थानाधिकारी सबीर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटड़ा के समक्ष लंबित मुकदमा संख्या 290/2025 में भारतीय दंड संहिता की धारा 451 और 380 के तहत वांछित लाडू पुत्र लाला, निवासी सुलाव फला, टिबरणा, थाना मांडवा, जिला उदयपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था और वह करीब एक वर्ष से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।पानरवा पुलिस ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वारंटी को न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागृह कोटड़ा भेज दिया गया।इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाधिकारी सबीर खान, कांस्टेबल किशनाराम (1093) तथा कांस्टेबल प्रकाशचंद्र (3237) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोबाइल पर बातचीत के विवाद में नाबालिग को किया प्रताड़ित, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाल अपचारी डिटेन संभागीय आयुक्त ने ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों को दिए सफलता के मंत्र