24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बिनोता निंबाहेड़ा ब्लॉक के बिनोता ग्राम पंचायत की रात्रि चौपाल जन सुनवाई कार्यक्रम गुरुवार जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू , पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रशासक ईश्वर लाल मीणा, एसडीएम विकास पंचोली की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।निंबाहेड़ा एसडीएम विकास पंचोली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे रात्रि चौपाल जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू ने शिविर में जन समस्या लेकर आए सभी ग्रामीणों की समस्या को ध्यान से सुनते हुएं उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।डॉक्टर चौधरी ने शिविर में परिवाद लेकर उपस्थित हुएं ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ बातचित कर उनकी भावना को जाना ।शिविर में लगे सभी विभाग के काउंटर पर पहुंच कर विभाग की प्रोगेस रिपोर्ट ली गई ।विभागीय अधिकारियों से शिविर की उपलब्धि के बारे में जानकारी ली ।बिनोता विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान कर उनके साथ संवाद कर कैरियर गाइडेंस व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए विषयक टिप्स बताए गए उपस्थित विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर से जिज्ञासात्मक प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।शिविर स्थल पर निंबाहेड़ा, चित्तौड़ से आए अभी अधिकारी कर्मचारी बस द्वारा पहुंचे। कलक्टर डॉक्टर मंजू अपनी सरकारी गाड़ी के साथ शिविर में पहुंची।शिविर में पहुंचते पांडाल में भीड़ कम देख कर मेडम के मुंह से निकल गया कि हम लोग जल्दी आ गए क्या ?धीरे धीरे पांडाल खचाखच भर गया चौपाल कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू एडीएम दिनेश धाकड़ ,जिला परिषद के सीईओ विनय पाठक निंबाहेड़ा एसडीएम विकास पंचोली तहसीलदार घनश्याम जरवाल विकास अधिकारी लक्ष्मण खटीक सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार समग्र शिक्षा के तुलसीराम प्रजापत सहित सभी विभागों के जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे। रात्रि चौपाल में आरएएस शिशु ट्रेनी भी शिविर में मौजूद रहे और शिविर की कार्यप्रणाली को जाना।बोर्ड में श्रेष्ठ अंक प्राप्त एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी भरत कुमावत प्रताप पाराशर लक्षिता कुमावत ईषिका सोनी दिव्या कुमावत डोली सोनी पायल मीणा लक्षिता गायरी गायत्री आचार्य खुशनुमा मंसूरी पूजा आचार्य फुलवंती रावल कुमकुम वैष्णव लोकेंद्र सिंह सारंगदेवोत मयंक कुमावत सहित को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।रात्रि चौपाल में पूर्व विधायक अशोक नवलखा पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, प्रशासक ईश्वरलाल मीणा पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह शक्तावत भाजपा जिला मंत्री शौकीन चपलोत,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश अन्यावडा़ रत्नेश छाजेड़ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत पटवारी मनोज चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी श्रीराम मीणा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने किया। आभार एसडीएम विकास पंचोली ने जताया।बिनोता फोटो-ग्राम पंचायत बिनोता में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी गण एवं ग्रामवासी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेडा लाॅयंस क्लब का 458 वां नैत्रदान करवाया