24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को उस समय खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया, जब उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने शिविर का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन तथा राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।प्रज्ञा केवलरमानी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का भी आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ वे न केवल उदयपुर और जनजातीय क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का भी आह्वान किया।शिविर में प्रशिक्षक नीरज बत्रा के मार्गदर्शन में देश के कई नामचीन खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, राजस्थान पुलिस लेक्रोज टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा, प्रणय त्रिपाठी, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, रोशनी बोस तथा जानवी राठौड़ सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत स्थापित की जा रही देश की पहली समर्पित लेक्रोज अकादमी की तैयारियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय प्रवास के लिए चित्रकूट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुउद्देशीय छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अत्याधुनिक लेक्रोज मैदान का जायजा लेकर कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि उदयपुर को देश में लेक्रोज खेल का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं और भारत की पहली लेक्रोज अकादमी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, बेहतर संसाधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के नए अवसर प्राप्त होंगे।इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनिल शर्मा, मनमोहन सिंह, आशु महेश्वरी, संजीव शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, मधु शेखावत, नवरत्न पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों में लेक्रोज खेल के भविष्य को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक साल से फरार स्थायी वारंटी पानरवा पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग