24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख) वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा द्वारा प्रस्तावित फलवा चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र 11.9962 हेक्टेयर उत्पादन क्षमता 1.10 लाख TPA, गांव फलवा, तहसील निम्बाहेड़ा एवं जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान की पर्यावरण स्वीकृति हेतु जनसुनवाई बुधवार को क्षैत्रिय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौड़गढ़ के संयोजन से सुरपूर बालाजी मंदिर के पास खुले मैदान में सम्पन्न हुई। यह जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री आशीष कुमार बोरासी, उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा श्री विकास पंचोली, तहसीलदार निम्बाहेड़ा श्री घनश्याम जरवार, सहायक खनी अभियन्ता निम्बाहेड़ा श्री प्रदिप मीणा सहित विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा को प्रस्तावित चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों की विभिन्न आशंकाओं, समस्याओं विभिन्न सुझावों एवं आवश्यक विकास कार्यों की मांग का समाधान बताते हुए वंडर सीमेंट के माइनिंग हेड श्री ओम प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि वंडर सीमेंट लिमिटेड हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को पूर्णता निर्वहन करता है, और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वास और उत्पादन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और वंडर सीमेंट लिमिटेड का हमेशा यह प्रयास होगा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई को लेकर क्षेत्र में रोजगार एवं विकास की मांग रखी। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र वासियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को खनन स्वीकृति देने के लिए समर्थन पत्र भी दिए। इस दौरान पर्यावनण विभाग, उपखण्ड कार्यालया सहित संबंधित राजकीय अधिकारिया एवं कर्मचारियो सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading