24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी के नेशनल हेड को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर हर महीने 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने वाले आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ में हफ्ता वसूली के उद्देश्य से धमकी देना स्वीकार किया है। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को तीतरड़ी निवासी तरुण डांगी, जो वर्तमान में स्क्वायर इंश्योरेंस कंपनी की उदयपुर शाखा में नेशनल हेड के पद पर कार्यरत हैं, ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें कंपनी में नौकरी करने देने की एवज में प्रतिमाह 50 हजार रुपये देने की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।प्रकरण दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृत्ताधिकारी जगदीश प्रसाद के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें मामले में गगनदीप ग्रोवर उर्फ बिठ्ठल की संलिप्तता सामने आई।इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पंजाब के फिरोजपुर और हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश दी। आखिरकार आरोपी गगनदीप ग्रोवर उर्फ बिठ्ठल (27), पिता शम्मी कुमार, निवासी लक्ष्मी एनक्लेव, इनसाइड अमृतसरी गेट, फिरोजपुर सिटी (पंजाब) हाल निवासी सी-ब्लॉक, सुशांत लोक-1, सेक्टर-43, गुरुग्राम को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तरुण डांगी को डराकर हर महीने हफ्ता वसूलने की नीयत से फोन पर धमकियां दी थीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की जांच की जा सके।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक शिशराम, सहायक उपनिरीक्षक शरीफ खान, कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, कांस्टेबल गणिराज सिंह तथा कांस्टेबल पवन शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, उसके संपर्कों और इस तरह की अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 212 विद्यार्थियों को मिली डिग्री और शोध उपाधियां मोबाइल पर बातचीत के विवाद में नाबालिग को किया प्रताड़ित, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाल अपचारी डिटेन