24 News Udpate उदयपुर। डबोक थाना पुलिस ने गोवला गांव में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली हैं।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और मावली वृत्ताधिकारी रामकुमार के सुपरविजन में डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण संख्या 154/2026 की जांच करते हुए यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार मामला गोवला गांव में एक नाबालिग बालक द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि मृतक की एक आरोपी की बहन से मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर 7 जून 2026 को आरोपी दिनेश, कृष्णा उर्फ किशन तथा दो विधि से संघर्षरत बालक मृतक को उसके घर से अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे डराया-धमकाया।प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि इस प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण ही नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 107 के तहत जांच की जा रही है।पुलिस ने इस मामले में दिनेश (23) पुत्र नानालाल निवासी ओटा फला, गोवला तथा कृष्णा उर्फ किशन (22) पुत्र केशूलाल निवासी माना फला, गोवला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की परिस्थितियों और सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंश्योरेंस कंपनी के नेशनल हेड से 50 हजार रुपये महीना हफ्ता मांगने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार एक साल से फरार स्थायी वारंटी पानरवा पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल