पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए अर्पित किए श्रद्धासुमन
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने बाबा साहेब को महान् व्यक्ति बताते हुए,राष्ट्र का प्रेरणा स्त्रोत बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का किया आव्हान

कविता पारख
News Update निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती सोमवार को नगर में यहां स्थित स्थानीय बस स्टेंड परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनका स्मरण किया। यहां सोमवार को सुबह 11 बजे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में मनाई गई,पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवम् बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर उनका स्मरण किया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जन्म जयंती के अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों से बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया तथा आंजना ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भारतीय समाज के एक ऐसे महान् चिंतक और संविधान निर्माता थे,जिन्होंने भारत में सभी के लिए एक समान अधिकारों और एकजुट भारत की नींव रखने में उनके विचारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख़, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित थे, तथा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म जयंती अवसर पर समस्त उपस्थित कांग्रेसपार्टी जनों ने बाबा साहेब अमर रहे के नाम से गगन भेदी नारे लगाए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading