24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त 2026। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की प्रमुख खेल पहल जिंक फुटबॉल अकादमी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजस्थान के ऐतिहासिक जावर स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में अकादमी के खिलाड़ियों के साथ आसपास के गांवों के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और खेल, फिटनेस व टीम भावना का उत्सव मनाया। जिंक फुटबॉल अकादमी ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने और प्रतिस्पर्धी फुटबॉल तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। अकादमी आधुनिक खेल सुविधाओं और पेशेवर कोचिंग के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के खिलाड़ियों और ग्रामीण बच्चों ने विभिन्न फुटबॉल गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें अकादमी की लड़कियों की आवासीय फुटबॉल टीम की खिलाड़ी भी शामिल रहीं। खेल गतिविधियों और आपसी संवाद के माध्यम से बच्चों को फुटबॉल के प्रति प्रेरित किया गया तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा दिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन 6 सितंबर को आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की तैयारियों की शुरुआत का भी प्रतीक बना। यह मैराथन उदयपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख फिटनेस गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिंक फुटबॉल अकादमी और यह मैराथन मिलकर राजस्थान में स्वास्थ्य और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि, राष्ट्रीय खेल दिवस हमें याद दिलाता है कि खेल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समावेशी समाज बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। हिंदुस्तान जिंक में हमारा उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि सभी के लिए खेलों को सुलभ बनाना है। जिंक फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों और ग्रामीण बच्चों को एक साथ लाकर तथा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की तैयारियों के माध्यम से हम स्वास्थ्य, फिटनेस और अवसरों की संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं। वर्ष 2018 में स्थापित जिंक फुटबॉल अकादमी, जिसे एआईएफएफ द्वारा 3-स्टार रेटिंग प्राप्त है, लगातार भारतीय आयु वर्ग की फुटबॉल टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। अकादमी के खिलाड़ी राजरूप सरकार, साहिल पूनिया, प्रेम हंसदाक और मोहम्मद कैफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2025 में हिंदुस्तान जिंक ने ग्रामीण क्षेत्र की 20 बालिकाओं के साथ देश की पहली आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी भी शुरू की। वेदांता समूह की कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से समुदायों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। कंपनी 4,100 से अधिक गांवों में अपनी पहुंच के जरिए 26 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। हिंदुस्तान जिंक पिछले लगभग चार दशकों से खेलों को बढ़ावा दे रही है। जावर में 1976 में स्थापित उसका फुटबॉल स्टेडियम आज भी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है। फुटबॉल के अलावा कंपनी एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी की खेल पहलों से अब तक लगभग 30 हजार लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, जबकि वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ने उदयपुर को वैश्विक रनिंग मैप पर एक नई पहचान दिलाई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “लाल लाल लहराएगा, इंकलाब आएगा” के नारों के बीच माकपा के दो उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, वार्ड 31 से मुस्कान राही, वार्ड 32 से राजेंद्र वसीटा मैदान में पैसा फेंको, तमाशा देखो : आरएनटी सहित 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस NRI सीट की कुल फीस ₹1.73 करोड़ पार