उदयपुर। भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार, उदयपुर में धन्वंतरि जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर सर्वजन के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कुलदीप मेहता एवं पूर्व पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा ने विशेष रूप से उपस्थिति दी। अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा आयुर्वेद की प्राचीन एवं गौरवशाली चिकित्सा परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।औषधालय के प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने भगवान धन्वंतरि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं चिकित्सा का आराध्य देव माना जाता है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाती है। आयुर्वेद का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, खानपान की अनियमितता एवं मानसिक तनाव के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद के सिद्धांतों, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार एवं नियमित योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनी जीवनशैली में शामिल करने तथा औषधालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।डॉ शोभालाल औदीच्य,डॉ. मोनिका सिंह, मनीष गौड, टीना गौड, कमल पोरवाल, दिनेश पोरवाल, दीपक पामेचा, महेश जी, मोहम्मद इब्राहीम, पिंकी शर्मा, राजकुमार, इंदिरा डामोर, कंचन कुमार डामोर, हिना रानी पाल, गजेंद्र कुमार आमेटा, राजेंद्र पटेल एवं सहित औषधालय के चिकित्सकीय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कन्हैयालाल हत्याकांड: रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद समेत आठ आरोपियों की अपील खारिज, यूएपीए की धाराओं में चलेगा मुकदमा; हाईकोर्ट ने एनआईए कोर्ट के चार्ज फ्रेम करने के आदेशों को रखा बरकरार शक्तिनगर बॉटलनेक के आठ विस्थापित परिवारों को धनतेरस पर मिली बड़ी राहत, आवंटन पत्र और पट्टे सौंपे