24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच माकपा ने भी अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। शनिवार को पार्टी के वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले माकपा कार्यालय शिराली भवन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली निकली, जिसमें पार्टी के लाल झंडों के साथ जोरदार नारेबाजी हुई।माकपा माछला मंगरा शाखा सचिव अमजद शेख ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में चुनाव संयोजक एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने कहा कि यह चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि अगले पांच साल में “कैसा उदयपुर बनेगा”, इसका फैसला भी करेगा।उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा उदयपुर चाहती है, जहां सफाई, पानी, बिजली, नालियां और सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान हो। साथ ही उन्होंने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और कथित तानाशाही के मुद्दे को भी चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि जनता को इसका हिसाब लेना होगा।सिंघवी ने कहा कि माकपा केवल विरोध के लिए विरोध करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि उसके पास वैकल्पिक नीतियों और उन्हें लागू करने का मॉडल भी है। उन्होंने शिमला नगर निगम का उदाहरण देते हुए दावा किया कि माकपा के महापौर के कार्यकाल में झीलों की सफाई और पेयजल व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। उन्होंने कहा कि नगर निगम में लाल झंडा मजबूत होगा तो आम जनता की आवाज भी मजबूत होगी। दो बार पार्षद रहे वसीटा, फिर जनता के भरोसेवार्ड 32 से नामांकन भरने वाले निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा ने कहा कि वार्ड की जनता ने उन्हें दो बार पार्षद चुना है। पार्टी और जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया तो वे वार्ड की समस्याओं के साथ पूरे उदयपुर के मुद्दों को भी निगम बोर्ड में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से समस्याओं के समाधान की कोशिश जारी रहेगी। ‘जेन जी’ को लेकर मुस्कान का संदेशवार्ड 31 से प्रत्याशी मुस्कान राही ने युवा मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में रखने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसा देश चाहिए, जहां उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने और देश, समाज व परिवार के लिए काम करने का अवसर मिले।उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव की बात करने वालों पर तरह-तरह के हमले किए जाते हैं, लेकिन “जेन जी डरने वाली नहीं है।” उन्होंने बेहतर, विकसित और प्रेम-सद्भाव वाला उदयपुर बनाने की बात कही और कहा कि ऐसे समाज में तानाशाही और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सभा को माकपा राज्य कमेटी सदस्य विमल भगोरा, जिला सचिव मंडल सदस्य गुमान सिंह राव और शहर सचिव हीरालाल सालवी ने भी संबोधित किया। लाल झंडों के साथ कलेक्टर कार्यालय तक रैलीनामांकन से पहले पार्टी कार्यालय से निकली रैली स्वराज नगर, कैलाश कॉलोनी, दीवान शाह कॉलोनी और गोसिया कॉलोनी से होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार पार्टी के समर्थन में नारे लगाते रहे। रैली में “जीतेगा भाई जीतेगा, लाल झंडा जीतेगा”, “लाल लाल लहराएगा, इंकलाब आएगा”, “कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा” और “यह जमाना जाएगा, नया जमाना आएगा” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।सभा और रैली में अनिल पनोर, मोहम्मद निजाम, मोबीन खान, विष्णु खटीक, भेरूलाल मेघवाल, नरेश शर्मा, रणधीर मीना, अशोक गरासिया, सरोज जैन, राधा देवी साहू, राजेंद्र निमावत, जॉनी मेघवाल, स्वदेश डामोर, अजय मेघवाल, सुनील मेघवाल, रशीदा खान, हसीना, मुमताज, सलीका, शबाना, इरफान, रुखसाना, यास्मीन, इकबाल खान, किशन मेघवाल, किशन खटीक, भंवर साहू, भूपेश मीना, हरीश मीणा, सानिया और तेबा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूरजपोल से त्यौहार मनाने पीहर आई महिला 1 साल के मासूम संग लापता जिंक फुटबॉल एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाड़ियों और ग्रामीण युवा आए एक मंच पर , राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का काउंटडाउन शुरू