24 News Update. जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के तहत निजी अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की निगरानी अब फोटो के जरिए भी होगी। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी ने निजी अस्पतालों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत आईसीयू में भर्ती मरीज और उसका इलाज देख रहे डॉक्टर की हर 8 घंटे में फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।फोटो में मरीज का बेड और उसके पीछे लगा मॉनिटर भी स्पष्ट दिखाई देना जरूरी होगा। मॉनिटर पर मरीज की पल्स रेट, ऑक्सीजन स्तर सहित अन्य निगरानी संबंधी जानकारी दिखाई देनी चाहिए। फोटो को जियो टैगिंग के साथ मां योजना के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। नया नियम 30 सितंबर से लागू होगा। डे-केयर मरीज भी दायरे मेंनियम केवल आईसीयू तक सीमित नहीं है। डे-केयर में उपचार कराने वाले मरीजों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। इनमें रेडियोथेरेपी कराने वाले कैंसर मरीज, डायलिसिस कराने वाले किडनी मरीज और डे-केयर में उपचार लेने वाले न्यूरो रोगियों सहित अन्य मरीज शामिल हैं। इन मरीजों की भी डॉक्टर के साथ जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। मां योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रत्येक टीआईडी (ट्रांजेक्शन आईडी) के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। निजी अस्पताल संघ ने जताया विरोधनए नियम को लेकर निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के संगठन ने विरोध जताया है। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय कपूर ने कहा कि इस मामले में जल्द ही सरकार को ज्ञापन देकर वार्ता की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation CET समेत 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का बदला शेड्यूल, नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच होंगी परीक्षाएं