जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इन परीक्षाओं में 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 के 32 विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद CET सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी।

वहीं CET स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा 25 जनवरी 2027 को और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।

टीचिंग एसोसिएट की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में

टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए 17 नवंबर तथा 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 17 नवंबर और 14, 17, 18 व 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी, जबकि 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद ओएमआर या पेपर-पेन ओएमआर पैटर्न में कराई जा सकती है।

CET सीनियर सेकंडरी 1 से 3 दिसंबर तक

CET सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को प्रतिदिन दो पारियों में होगी। वहीं CET स्नातक स्तर की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियां होंगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा होगी।

CET के माध्यम से विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। ऐसे में इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

प्रयोगशाला परिचारक और जेई परीक्षा भी नए शेड्यूल पर

प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में होगी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन एक पारी में आयोजित की जाएगी।

पंचायतीराज चुनाव के कारण बदला कैलेंडर

RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि बोर्ड की ओर से इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्तियों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया था। अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के कारण अब परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है।

अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading