24 News Update डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित पारडाथुर गांव में कथित झोलाछाप से इलाज कराने के बाद 29 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार बताया जा रहा है।पारडाथुर निवासी बाबूलाल ननोमा ने बताया कि उनके बेटे पूंजीलाल ननोमा को गुरुवार को हल्का बुखार आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल से रामगढ़ गांव स्थित हितेंद्र उर्फ सुखलाल पाटीदार के क्लीनिक पहुंचा। आरोप है कि वहां डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे व्यक्ति ने उसे इंजेक्शन लगाया, ड्रिप चढ़ाई और दवा देकर घर भेज दिया।घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद पूंजीलाल की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसकी पत्नी सूर्या उसे दोबारा उसी क्लीनिक लेकर पहुंची। स्थिति गंभीर होने पर हितेंद्र पाटीदार उसे अपनी कार से डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के पूंजीलाल ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और गलत इलाज को मौत का कारण बताते हुए विरोध जताया।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ही संबंधित झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी उसके इलाज को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह लोगों की जान जोखिम में डालता रहा।सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी कारण समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर को मिला पहला सरकारी आधार सेवा केंद्र, अब आधार संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर