24 News Update डूंगरपुर। शहर को स्वच्छ बनाए रखने और बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से डूंगरपुर नगर परिषद ने खाली पड़े भूखंडों के मालिकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने सभी भूखंड स्वामियों को तीन दिन के भीतर अपने भूखंडों से झाड़ियां, कचरा और गंदगी हटाने के निर्देश दिए हैं।नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सफाई नहीं होने पर परिषद स्वयं संबंधित भूखंड की सफाई कराएगी। इस पर आने वाला पूरा खर्च और निर्धारित जुर्माना भूखंड मालिक से वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित भूखंड को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।यह अभियान स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर के शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित खाली भूखंडों को गंदगी, कचरे और झाड़ियों से मुक्त कर स्वच्छता मानकों को प्रभावी बनाना है।नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा ने बताया कि भूखंड मालिकों को पहले भी कई बार सफाई कराने के लिए सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर खाली भूखंड गंदगी और झाड़ियों से अटे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भूखंड शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने के साथ-साथ बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रजनन और संक्रमणजनित बीमारियों का कारण भी बनते हैं।आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने सभी भूखंड स्वामियों से अपील की कि वे तय समय सीमा में अपने भूखंडों की सफाई सुनिश्चित करें। अन्यथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत सफाई खर्च, जुर्माना व अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बुखार के इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही के आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन जिला परिषद कार्यालय की छत से गिरने से कर्मचारी की मौत, रात की ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा