24 News Update डूंगरपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जिले में पहला सरकारी आधार सेवा केंद्र शुरू कर आधार सेवाओं को आमजन के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है। नवाडेरा मार्ग स्थित केंद्र का उद्घाटन UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अविनाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान एक बच्चे का आधार कार्ड बनाकर सेवाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में UIDAI एवं DOIT डूंगरपुर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।नए केंद्र पर नया आधार बनवाने, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर और पते में संशोधन, आधार प्रिंट सहित सभी प्रमुख सेवाएं निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेंगी। केंद्र शुरू होने से डूंगरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।अविनाश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र पर चार प्रशिक्षित ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं, जिससे आवेदकों को कम समय में सेवाएं मिल सकेंगी। भीड़ कम करने के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि नागरिक निर्धारित समय पर पहुंचकर बिना लंबी कतार के अपना कार्य करा सकें। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 5 वर्ष एवं 18 वर्ष की आयु पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जाएगा। वहीं, नागरिकों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए केंद्र पर सेंटर मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर की भी व्यवस्था की गई है। नए सेवा केंद्र के शुरू होने से जिले में आधार सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अच्छी बारिश की कामना में महिलाओं ने निभाई ‘धाड़’ की अनूठी परंपरा, पुरुष वेश में निकला आस्था का जुलूस बुखार के इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही के आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन