डूंगरपुर, 23 अक्टूबर। नकली भारतीय मुद्रा बनाने और उसकी सप्लाई करने वाले गिरोह के कथित मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा को डूंगरपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने तीन दिन तक करीब 1300 किलोमीटर पीछा किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग राज्यों से पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार, 30 सितंबर को रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल ग्राउंड से भावेश खटीक और नयन जोशी को 4 लाख 95 हजार 500 रुपए के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उत्तर प्रदेश निवासी रवि कुमार मिश्रा का नाम कथित मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद वह डूंगरपुर से फरार हो गया था। जिला पुलिस की साइबर सेल और विशेष टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर पीछा किया और अंततः लुधियाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग राज्यों से तीन आरोपी पकड़े रवि मिश्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा के अंबाला निवासी आनंद राजपूत, कानपुर निवासी आरिफ मोहम्मद उर्फ अंकित और छत्तीसगढ़ निवासी तरुण मालेकर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आनंद ने नोट छापने के लिए कागज मंगवाने और प्रिंटिंग की जानकारी उपलब्ध कराई थी। आरिफ टेलीग्राम पर ‘अंकित पेपर सेलर’ नाम से चैनल चलाकर जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कागज उपलब्ध कराता था। वहीं, तरुण ने रवि को 500 रुपए के नोटों की पीएसडी फाइलें भेजी थीं। ‘फर्जी’ वेब सीरीज से मिला नकली नोट बनाने का विचार पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखने के बाद नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने का विचार आया। पुलिस के अनुसार, आनंद राजपूत ने यूट्यूब और फोटोशॉप की मदद से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था। वह चीन की ऑनलाइन कंपनी अलीबाबा से विशेष कागज भी मंगवाता था। इस मामले में गिरोह के दो सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जाली नोट तैयार करने, कागज और डिजिटल फाइलें उपलब्ध कराने तथा उनकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लक्ष्मण ग्राउंड में दीपावली मेले पर कांग्रेस का ऐतराज, खेल मैदान बचाने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन