24 News Update बांसवाड़ा। पीपलवा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री परिसर में 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में टिनशेड के नीचे लगे लोहे के एंगल से लटका मिला। घटना के समय उसके कानों में इयरफोन लगे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान करण पुत्र नेमीचंद जाटव निवासी इरादत नगर, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पीपलवा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था और अपने सात साथियों के साथ वहीं रह रहा था।एसआई नरेंद्र कुमार के अनुसार साथियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे तक करण उनके साथ जाग रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बातचीत भी कर रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे साथी मजदूर उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से देखा तो करण का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।पुलिस ने बताया कि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। कमरे से मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। घटना के समय युवक के कानों में इयरफोन लगे हुए थे। पुलिस मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार करण 10 मई को ही आगरा से वापस बांसवाड़ा लौटा था और दोबारा फैक्ट्री में काम शुरू किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नागखाली घाटी में ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत, नाबालिग सहित 12 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कुवैत से व्हाट्सऐप पर भेजा तीन तलाक का नोटिस, पीड़िता पहुंची थाने; पति पर प्रताड़ना के आरोप