बांसवाड़ा, 23 अक्टूबर। रावण भले ही जल गया हो मगर रिश्वत का रावण तो अभी जिंदा है। उसे लगता है काई नहीं मार सकता। नाभी में तीर लगने से रावण तो मर गया था मगर रिश्वत के रावणों पर कितने भी तीर चलाओ, कोई असर नहीं होता। एक मरता है तो दूसरा उसकी जगह ले लेता है। अबकी बार बांसवाड़ा जिले के बड़ोदिया स्थित ग्लोबल बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और इंटर्नशिप के रिलीविंग लेटर जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कॉलेज के डायरेक्टर सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान कॉलेज के शिक्षक भूपेंद्र जैन को एक विद्यार्थी से 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप है कि विद्यार्थियों से प्रति छात्र 20 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बांसवाड़ा इकाई ने शिकायत मिलने के बाद 21 और 22 अक्टूबर को रिश्वत मांगने के आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान डायरेक्टर सिद्धांत जैन, राजनीतिक विज्ञान की लेक्चरर सुनीता जैन और रसायन विज्ञान के शिक्षक भूपेंद्र जैन की भूमिका सामने आई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। शिक्षक को 5 हजार लेते पकड़ा, डायरेक्टर और लेक्चरर भी गिरफ्तार शुक्रवार को एसीबी बांसवाड़ा के उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान भूपेंद्र जैन शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लेते मिला। एसीबी ने उसे मौके पर पकड़ लिया। रिश्वत की मांग के सत्यापन में डायरेक्टर सिद्धांत जैन और लेक्चरर सुनीता जैन की भूमिका सामने आने पर दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी छात्रों की अटेंडेंस मैनेज करने और इंटर्नशिप के रिलीव लेटर देने के लिए प्रति स्टूडेंट 20 हजार की डिमांड कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, सिद्धांत जैन कॉलेज का डायरेक्टर होने के साथ उसका मालिक भी है। कॉलेज में करीब 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु होंगे प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, प्रो. डागा से लिया चार्ज