24 News Update बांसवाड़ा। विदेश में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को व्हाट्सऐप पर तीन तलाक का नोटिस भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर वर्षों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।महिला थाना प्रभारी उर्मिला ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पति ने 17 मई को कुवैत से उसके व्हाट्सऐप नंबर पर तीन तलाक का नोटिस भेजा था। शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से कुवैत में रहकर काम कर रहा है।पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसे कई बार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उसका कहना है कि जब भी उसका पति कुवैत से भारत आता था, शुरू के कुछ दिन सामान्य व्यवहार करता, लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद कर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगता था।महिला वर्तमान में अपने 16 वर्षीय और 10 वर्षीय दो बेटों के साथ बांसवाड़ा में रह रही है। रिपोर्ट में उसने बताया कि वह अपनी सास और ननद से अलग रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। अचानक व्हाट्सऐप पर तीन तलाक का नोटिस मिलने के बाद वह स्तब्ध रह गई और न्याय के लिए पुलिस की शरण ली।पुलिस ने गोरख इमली निवासी आशिक इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को विदेश से पूछताछ के लिए बुलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।मामले ने एक बार फिर तकनीक के माध्यम से वैवाहिक संबंधों को समाप्त करने के प्रयासों और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फंदे पर लटका युवक, कानों में इयरफोन!! पत्नी की बहन को लाया नाते तो पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, इस पर पूर्व पति ने रची खौफनाक साजिश: स्कूल बस से बाइक को मारी टक्कर