24 News update उदयपुर, 29 अगस्त। सूरजपोल थाना क्षेत्र के खैरादीवाड़ा से त्यौहार मनाने आई महिला अपने एक वर्षीय मासूम बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। महिला के ससुराल न पहुँचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूरजपोल थाने में गुमशुदगी और अपहरण की आशंका संबंधी लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि साले की पत्नी मुस्कान अपने एक साल के बेटे अदनान को लेकर खैरवाड़ा से अपने पीहर खैरादीवाड़ा (उदयपुर) त्यौहार मनाने आई थी। 27 अगस्त की शाम करीब 4 बजे मुस्कान अपने पुत्र अदनान के साथ खैरादीवाड़ा से वापस खैरवाड़ा जाने के लिए रवाना हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब परिजनों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मुस्कान और उसका बच्चा खैरवाड़ा पहुँचे ही नहीं हैं। संभावित स्थानों पर काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर थाने में रिपोर्ट दी गई। सूरजपोल थाना पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 140(3) के तहत अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत कर लिया है। जाँच खैरादीवाड़ा क्षेत्र के हेड कांस्टेबल समय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही माँ-बेटे की तलाश में जुट गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फलासिया में रास्ता रोककर दो भाइयों से मारपीट, एक ही परिवार के 5 लोगों पर नामजद मामला दर्ज